मुल्तानी मिट्टी के नुकसान in hindi

रोज चहरे  पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है ?

  

Side Effectsdisadvantage ) Of Applying Multani Mitti on Faceचेहरे पर ज्यादा मुल्तानी मिट्टी लगाने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।   


चेहरे पर ज्यादा मुल्तानी मिट्टी लगाने के हो सकते हैं ये 4 नुकसान

चहरे पर रोज मुल्तानी मिट्टी लगाने के नुकसान

Side Effects Of Applying Multani Mitti on Face: सदियों से चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी को लगाया जाता है। कई लोग चेहरे पर छोटी सी समस्या होने पर भी चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगा लेते हैं। वैसे, तो चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्किन पर ज्यादा इसका इस्तेमाल त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर रूखेपन की समस्या हो सकती हैं। खासकर सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी को कम ही लगाना चाहिए। आइए जानते हैं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के नुकसान के बारे में।

 

स्किन में खिंचाव की समस्या हो सकती हे मुल्तानी मिट्टी से

मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर ज्यादा लगाने से स्किन पर खिंचाव की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व स्किन को रूखा करके इसमें खिंचाव पैदा करते हैं। स्किन पर ज्यादा खिंचाव आने के कारण कई बार चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान जल्दी दिखने लगते हैं।


झुर्रियों की समस्या हो सकती है मुल्तानी मिट्टी से

चेहरे पर ज्यादा मुल्तानी मिट्टी लगाने से झुर्रियों की समस्या पैदा हो सकती हैं। क्योंकि इसको चेहरे पर ज्यादा लगाने से बचें। मुल्तानी मिट्टी ज्यादा लगाने से त्वचा पर खिंचाव आने से माथे और आंखों के नीचे झुर्रियां आ सकती हैं। अगर आप मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं, तो इसका सीमित इस्तेमाल ही करें।

मुल्तानी मिट्टी से ड्राय स्किन कि समस्या 

चेहरे पर ज्यादा मुल्तानी मिट्टी लगाने से ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है। सर्दियों में इसके इस्तेमाल से त्वचा फट भी सकती है। जिससे चेहरे की सुंदरता कम होती है। जिनकी स्किन ड्राई हैं उन्हे फेस पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचना चाहिए। कई बार इसको लगाने से जलन की समस्या भी हो सकती है।

सेंसिटिव स्किन को नुकसान हो सकता हे मुल्तानी मिट्टी से

जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है। उन लोगों को मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर दाने की समस्या हो सकती हैं। सेंसिटिव स्किन पर मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से त्वचा पर रैशेज भी हो सकते हैं।

चेहरे पर ज्यादा मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ज्यादा मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचें। 

 

 


Post a Comment

💡 We’d love to hear from you! Share your health tips, feedback, or questions in the comments – your insights can help others too.

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म