चेहरे की झुर्रियों को हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Wrinkles ,चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए क्या करना चाहिए? , आंखों के नीचे झुर्रियां क्यों पड़ती है? ,सोने के पहले फेस में क्या लगाना चाहिए? ,माथे से झुर्रियां कैसे हटाएं?
झुर्रियां क्या हैं? – What are Wrinkles
जब त्वचा अपनी प्राकृतिक तनाव को खो देती है, तो ऐसी स्थिति में त्वचा पर सिलवटें या सिकुड़न दिखाई देने लगती हैं। त्वचा पर दिखाई देने वाली इसी सिकुड़न को झुर्रियां कहा जाता है। इन्हें मेडिकल टर्म में राइटिड्स के नाम से भी जाना जाता है।
झुर्रियां क्या हैं? यह जानने के बाद अब हम झुर्रियों के कारण क्या-क्या हैं, इस बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
झुर्रियों के कारण – Causes of Wrinkles
वैसे तो झुर्रियों के कारण कई हो सकते हैं, लेकिन हम यहां इसके कुछ आम कारणों के बारे में बता रहे हैं।
आनुवंशिक कारण (पारिवारिक इतिहास)
बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में बदलाव
धूम्रपान
अधिक समय तक धूप में रहने के कारण
झुर्रियों के कारण जानने के बाद लेख के आगे के भाग में हम झुर्रियों के लक्षण के बारे में जानेंगे।
झुर्रियों के लक्षण – Symptoms of Wrinkles
झुर्रियां खुद बढ़ती उम्र का एक लक्षण हैं। इस कारण इसके कोई विशेष लक्षण नहीं हैं और न ही इसके लक्षणों का प्रमाण, लेकिन कुछ बिंदुओं के माध्यम से इसकी पहचान जरूर की जा सकती है। जैसे :-
त्वचा का अधिक पतला होना।
आंखे मुंह और गर्दन के चारों ओर महीन रेखाएं दिखाई देना।
खासकर चेहरे और गर्दन पर त्वचा का ढीला होना।
झुर्रियों के लक्षण जानने के बाद हम चेहरे की झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे।
चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Wrinkles in Hindi
1. एग व्हाइट
सामग्री :
एक अंडे की सफेदी (एग व्हाइट)
सबसे पहले एग व्हाइट को अच्छे से फेंट लें।
अब इसे प्रभावित त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं।
फिर सूखने तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
जब यह त्वचा पर पूरी तरह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से इसे धो लें।
इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक से दो बार तक दोहराएं।
उपयोग करने का तरीका :
अंडे के सफेद भाग को एग व्हाइट कहते हैं, जिसमें पानी में घुलनशील एक झिल्ली भी शामिल होती है। यह त्वचा को फ्री-रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाती है और त्वचा को नमी भी प्रदान करती है। इस कारण सूरज की किरणों से त्वचा को पहुंचने वाले नुकसान के साथ-साथ इसका उपयोग मुंहासों और झुर्रियों की समस्या में भी लाभकारी परिणाम देता है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि चेहरे की झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय में एग व्हाइट सकारात्मक परिणाम दे सकता है।
2. एलोवेरा
सामग्री :
एक चम्मच एलोवेरा जेल
एक अंडे का एग व्हाइट
उपयोग करने का तरीका :
सबसे पहले किसी बर्तन में एलोवेरा जेल और एग व्हाइट को अच्छे से मिक्स कर लें।
अब तैयार पेस्ट से अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करें।
फिर इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
समय पूरा होने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो डालें।
इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।
उपयोग करने का तरीका :
चेहरे की झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय में एग व्हाइट के फायदे तो आपको लेख में पहले ही बताए जा चुके हैं। वहीं, इसके साथ एलोवेरा जेल का मेल इस समस्या में और भी प्रभावी साबित हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा जेल स्किन के लिए एंटी एजिंग की तरह काम करता है। यह त्वचा में कोलेजन (प्रोटीन का एक प्रकार, जो त्वचा में तनाव लाता है और उसे मुलायम बनाता है) की मात्रा को बढ़ाता है और त्वचा की झुर्रियों को दूर करता है।
3. पपीता और केले का फेस मास्क
सामग्री :
पपीता का एक छोटा टुकड़ा
आधा पका केला
उपयोग करने का तरीका :
पपीता और केले को मैश कर पेस्ट बना लें।
अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
समय पूरा होने पर गुनगुने पाने से मुंह धो लें।
इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक या दो बार दोहराएं।
उपयोग करने का तरीका :
पपीता और केले का फेस मास्क झुरियों का इलाज करने में लाभकारी साबित हो सकता है। कारण यह है कि पपीते में बीटा कैरोटीन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो सनबर्न और सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रभाव से त्वचा को बचाता है, जिनकी वजह से झुर्रियां हो सकती हैं। वहीं, केले में सीधे तौर पर एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित हो सकते हैं।
4. हल्दी मास्क
सामग्री :
एक चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच गन्ने का रस
उपयोग करने का तरीका :
सबसे पहले गन्ने के रस के साथ हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।
अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
समय पूरा होने पर इसे गुनगुने पानी से धो डालें।
इस प्रक्रिया को हफ्ते में करीब दो बार दोहराएं।
उपयोग करने का तरीका :
विशेषज्ञों के मुताबिक हल्दी के साथ-साथ गन्ने में भी एंटी-फोटोएजिंग (बढ़ती उम्र के त्वचा प्रभावों को कम करने वाले) गुण पाए जाते हैं, जो झुर्रियों से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ त्वचा संबंधी अन्य कई विकारों को दूर करने में सहायक साबित होते हैं.
5. कीवी फल
सामग्री :
एक मध्यम आकार का कीवी फल
उपयोग करने का तरीका :
सबसे पहले कीवी को छील लें।
अब इसका गूदा अलग कर लें।
फिर गूदे को पीसकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
समय पूरा होने पर धो डालें।
इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार दोहराएं।
उपयोग करने का तरीका :
कीवी फल विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। वहीं, त्वचा से संबंधित एक शोध में पाया गया है कि विटामिन-सी न केवल त्वचा को पोषण देता है, बल्कि कई त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है, जिसमें झुर्रियां भी शामिल हैं। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि कीवी फल को झुरियों का इलाज करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
6. नारियल तेल
सामग्री :
आधा चम्मच ऑर्गेनिक नारियल तेल
उपयोग करने का तरीका :
नारियल के तेल को हाथों में लेकर चेहरे और प्रभावित त्वचा की अच्छे से मसाज करें।
मसाज के दौरान प्रभावित त्वचा पर अपनी उंगलियों को गोल-गोल घुमाएं।
जब तक त्वचा तेल सोख न ले, तब तक मसाज करते रहें।
अब रात भर के लिए तेल को लगे रहने दें।
इस प्रक्रिया को हर दिन सोने से पहले दोहराएं।
उपयोग करने का तरीका :
नारियल के तेल से प्रतिदिन की जाने वाली मसाज आपकी त्वचा पर चमक लाती है। साथ ही यह झुर्रियों और सनबर्न से भी बचाने में सहायक होती है। कारण यह है कि इसमें लौरिक एसिड के साथ कई अन्य तत्व भी मौजूद होते हैं, जो संयुक्त रूप से त्वचा के लिए एंटी-एजिंग प्रभाव प्रदर्शित करते हैं । ऐसे में झुरियों का इलाज करने के लिए नारियल तेल एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
7. अरंडी का तेल
सामग्री :
अरंडी का तेल
एक रूई का टुकड़ा
उपयोग करने का तरीका :
किसी बर्तन में थोड़ा अरंडी का तेल निकाल लें।
अब रूई के टुकड़े को तेल में डुबोएं और प्रभावित त्वचा पर लगाएं।
अब इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
उपयोग करने का तरीका :
अरंडी के तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड त्वचा में कोलेजन (प्रोटीन का एक प्रकार, जो त्वचा में तनाव पैदा करता है) की मात्रा को बढ़ाते हैं और उसे नरम बनाते हैं। साथ ही यह चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों और झुरियों का इलाज करने में भी सहायक साबित होते हैं.
8. अंगूर के बीज का अर्क
सामग्री :
अंगूर के बीज के अर्क (तेल) की कुछ बूंदें।
उपयोग करने का तरीका :
हाथ में अंगूर के अर्क की कुछ बूंदें लेकर प्रभावित त्वचा की अच्छे से मसाज करें।
अब इसे करीब एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
समय पूरा होने पर धो डालें।
इस प्रक्रिया को कुछ हफ्ते तक रोजाना दोहराएं।
उपयोग करने का तरीका :
जैसा कि आपको लेख में पहले भी बताया जा चूका है कि अंगूर के बीज के अर्क में फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। वहीं, इसमें उपलब्ध पॉलीफेनोल और विटामिन-ई में एंटी-एजिंग और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के गुण मौजूद होते हैं। इस कारण अंगूर के बीज का अर्क झुर्रियों की समस्या में भी राहत पहुंचा सकता है, क्योंकि झुर्रियां भी स्किन एजिंग का ही एक प्रभाव है । इस कारण यह माना जा सकता है कि झुर्रियां कम करने के उपाय में अंगूर के बीज का अर्क सकारात्मक परिणाम दे सकता है।
9. विटामिन-ई
सामग्री :
दो या तीन विटामिन-ई कैप्सूल
उपयोग करने का तरीका :
विटामिन-ई कैप्सूल में मौजूद तेल को निकाल लें।
अब इसे उंगलियों के सहारे प्रभावित स्थान पर हल्के हाथों से लगा कर मसाज करें।
इस प्रक्रिया को सोने से पहले रोज रात को दोहराएं।
उपयोग करने का तरीका :
विशेषज्ञों के मुताबिक विटामिन-ई में फोटोएजिंग (त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने वाला) और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाए जाते हैं। इस कारण ऐसा कहा जा सकता है कि विटामिन-ई का सीधा उपयोग झुर्रियां कम करने के उपाय में एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
10. आर्गन ऑयल
सामग्री :
आर्गन ऑयल की कुछ बूंदें
उपयोग करने का तरीका :
आर्गन ऑयल की कुछ बूंदें हाथ में लें।
इसे प्रभावित त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें।
अब इसे ऐसे ही छोड़ दें।
इस प्रक्रिया को दिन में एक से दो बार दोहराएं।
उपयोग करने का तरीका :
झुर्रियां कम करने के उपाय में आर्गन ऑयल का उपयोग काफी सहायक साबित हो सकता है। कारण यह है कि यह त्वचा को मॉइस्चराइज करके नरम और मुलायम बनाता है। इसके अलावा, यह त्वचा में नमी को लॉक करने के साथ त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार का काम करता है। इस कारण हम यह कह सकते हैं कि ये सभी प्रभाव झुर्रियों को दूर करने में सहायक साबित हो सकते हैं।
Tags
ब्यूटी