दो मुंहे बालो से छुटकारा पाने के घरेलू टिप्स

दो मुंहे बालो से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
 दो मुंहे बाल कैसे ठीक करें घरेलू उपाय? दो मुंहे बालों को कैसे काटे? बालों को लंबा करने के लिए क्या करना चाहिए? दो मुंह वाले बाल क्यों हो जाते हैं?
दो मुंहे बाल कैसे ठीक करें घरेलू उपाय? दो मुंहे बालों को कैसे काटे? बालों को लंबा करने के लिए क्या करना चाहिए? दो मुंह वाले बाल क्यों हो जाते हैं?


दो मुंहे बालो से छुटकारा पाने के घरेलू टिप्स

दो मुंहे बालो के लिए अंडा है फायदेमंद-

एक अंडा लें और उससे पीले भाग को निकाल दें और सफेद भाग में 2 से 3चम्मच जैतून का तेल डालें।

इन दोनों को अच्छे से मिलाएं और सिर और बालों पर इस मिश्रण कोलगाएं। अब इसे 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद सादे पानी और शैम्पू से धो दें।

आप इसमें जैतून के तेल की जगह नारियल का तेल भी डाल सकते हैं। खराब बालों को ठीक करने के लिए अंडे के साथ शहद का मिश्रण बनाएं।

5 चम्मच शहद को अंडे के 2 सफ़ेद भागों के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपने सिर पर,बालों की जड़ में और टूटे बालों पर लगाएं। इसे 24  मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद अच्छे से धो लें।

बादाम का तेल और सिरके का उपयोग-

बादाम का तेल हथेली में लें और इसे गर्म करने के लिए थोड़ी देर तक रगड़ें।

अब इसे अपने पूरे सिर पर अच्छे से लगाएं और नमी को सोखे रखने के लिए सिर में शावर कैप लगा लें।

20 से 3० मिनट तक छोड़ दें और फिर अच्छे से धो लें। शैम्पू करने के बाद कंडीशनर लगाएं।

इसके बाद आखिरी बार पानी और सेब के मिश्रण से बने सिरके से बालों को धो लें।

इसे बनाने के लिए 2 चम्मच सेब के सिरके को आधा जग पानी में डालें।

दो मुंहे बालो के लिए नींबू है फायदेमंद-

डैंड्रफ, सिर खुजलाना तथा जुएं बालो की कमजोरी का मुख्य कारण है|

नींबू में उन बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति होती है जो डैंड्रफ और खुजलाहट का कारण होते हैं तथा इससे आपके बाल भी स्वस्थ होते हैं।

१ नींबू के रस में 2 चम्मच शहद और पर्याप्त मात्र में जैतून का तेल डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं और अपने सिर और बालों पर लगाएं।

20  मिनट तक छोड़ दें और फिर शैम्पू कर लें। इसके बाद कंडीशनर लगाकर धो लें। १ नींबू के रस में २ चम्मच शहद और पर्याप्त मात्र में जैतून का तेल डालें।

इन्हें अच्छे से मिलाएं और अपने सिर और बालों पर लगाएं। 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर शैम्पू कर लें। इसके बाद कंडीशनर लगाकर धो लें।

सेब का सिरका दो मुंहे बालो के लिए-

बालों को स्वस्थ करने के लिए सेब का सिरका सबसे बढ़िया उत्पाद है।

सिर्फ सिरके को पानी के साथ मिलाएं और इससे बालों को आखिरी बार धोकर स्वस्थ बनाएं।

बालो में ज़्यादा शैम्पू न करें-

ज़्यादातर बालों के विशेषज्ञ अपने मरीज़ों को ज़्यादा शैम्पू न करने की सलाह देते हैं।

अतः आपको रोज़ाना अपने बाल धोने की आवश्यकता नहीं है।

रोज़ शैम्पू करने से आपकी तेल की ग्रंथियों से तेल समाप्त हो जाएगा और आपके बाल रूखे हो जाएंगे।

कई बार पानी के ph स्तर से भी बालों को नुकसान पहुँचता है।


Post a Comment

💡 We’d love to hear from you! Share your health tips, feedback, or questions in the comments – your insights can help others too.

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म