पेट को चर्बी आज के समय की सबसे बडी परेशानी बनती जा रही हैं,आज के समय में सभी लोग इंटरनेट पर पेट की चर्बी कैसे घटाएं, और इंटरनेट पर पेट की चर्बी कम करने के रामबाण उपाय,को खोज रहे हैं।
किंतु उनको कोई ऐसा रामबाण उपाय या कोई आर्युवेदिक उपचार नही मिला ।
पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट चार्ट बताने जा रहे है,की आपको क्या खाना चाहिए और चर्बी को कम करने का आर्युवेदिक तरीका बताया गया हैं
पेट की चर्बी हम सब कम करना चाहते हैं, क्योंकि ना केवल आपके टायर्स (पेट के चारों तरफ बाहर निकली हुई चर्बी) लोगों के बीच आपको मज़ाक का पात्र बनाते हैं बल्कि इनकी वजह से आपको काफी मुश्किलें आ सकती हैं।
इसकी वजह से हम में से कई जिम जाते हैं या फिर अपने खाने की आदत को बदल देते हैं। वो उतना फायदा नहीं देते, जितना आपको नीचे दिए गए तरीकों की वजह से फायदा होता है:
1. ज़्यादा फाइबर वाले खाने खाएं
फाइबर वाले खाने की वजह से ना केवल आप अपने शरीर को सही ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि उसको खाने से आपके शरीर की ज़रूरत भी पूरी होती है।
2. ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी में मौजूद फ्लवोनोइड्स और कैफीन आपके शरीर के मेटाबोलिक रेट और मोटापे के कम करने की स्पीड को बढ़ाता है। अगर आप इसके 2 से 3 कप हर दिन पीते हैं तो आपको काफी फायदा होगा।
M3
3. गर्म पानी से नहाएं
अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो आधे घंटे में एक्सरसाइज़ से आप जितने कैलोरी बर्न करते हैं उतने आप सिर्फ कुछ मिनटों के नहाने में कर सकते हैं। इसका फायदा ये है कि आपको कोई ख़ास मेहनत नहीं करनी पड़ती जबकि आप अपनी चर्बी को भी हटा पाते हैं।
4. मीठी चीज़ों का सेवन कम करें
मीठा खाना सभी को पसंद है लेकिन अगर उसे सही मात्रा में खाया जाए तो कोई नुकसान नहीं है। अगर वो ज़रूरत से ज़्यादा मात्रा में खाया जाए तो आपको डायबिटीज़ हो सकती है। इस चीज़ का ध्यान रखें, ताकि आप स्वस्थ रहें।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत से exercise है।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ योगासन (exrcise)जो आपकी चर्बी को कम करने में मदद करती है।
योगासन जिनसे आप पेट की चर्बी कम कर सकते हैं
एक पतला पेट हर कोई पाना चाहता है लेकिन हम सब जानते हैं कि इसे पाना एक मुश्किल काम है। इसके कई कारण हैं, एक तो ये कि हमारी दिनचर्या काफी अलग है और उसके बाद हमारा खानपान इसमें और मुश्किलें बढ़ा देता है।
जब इस तरह की चीज़ें होती हैं, तो दो मुश्किलें आती हैं, एक आपकी पाचन क्रिया और नींद खराब होती है, और दूसरा आप मोटे हो जाते हैं। इसकी वजह से काफी मुश्किल होती है और हममें से कई या तो जिम का रुख करते हैं या फिर अपने खाने पर लगाम लगाते हैं। आप अगर लोगों से सलाह लेंगे तो वो आपको बताएंगे कि आप एक लिक्विड डाइट का इस्तेमाल करिए, लेकिन ये ज़रूरी नहीं कि वो आपको फायदा ही पहुंचाए।
इसकी जगह पर योग एक ऐसा रास्ता है, जिसमें काफी आसन हैं और इनके इस्तेमाल से ना सिर्फ आप अपने पेट को सुडौल कर सकते हैं बल्कि आपको जिम के भारी वज़न से भी निजात मिलेगा। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही योगासन बताएंगे, जो आपको फायदा पहुचाएंगे:
1. भुजंगासन
भुजंगासन के नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस आसन को कैसे किया जाएगा। आप ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को चेहरे के करीब ले आएं। इसके बाद हाथों की मदद से आप अपनी छाती और पेट की जगह को ऊपर उठाएं।
ऐसा करने से ना सिर्फ आप अपने एब्डोमेन एरिया पर काम करेंगे बल्कि उसको एक सही आकार भी दे सकेंगे। ये आपकी पीठ को मज़बूती प्रदान करता है। आपकी ग्लूट मसल्स को भी ये आसन फायदा पहुंचाता है। इस आसन को 30 सेकंड से 1 मिनट तक करने से आपको अपने पेट और आसपास के अंगों में काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं।
2. धनुरासन
अगर कोई ऐसा आसन है जो एक ही बार में शरीर के कई अंगों को फायदा पहुंचाता है, तो वो धनुरासन है। इस आसन को करने के लिए आप अपने शरीर को पेट के बल करके ज़मीन पर लेट जाएं। इसके बाद आप अपनी एड़ियों को ऊपर की तरफ उठाएं और उन्हें उस स्थिति में रखने के लिए अपने हाथों का प्रयोग करें।
ऐसा करने से आप खुद को ना सिर्फ एक धनुष वाले आकार में ले आएँगे बल्कि शरीर में खून का बहाव भी बढ़ाएंगे। इस आसन के दौरान आपको सामने की तरफ ही देखना चाहिए, क्योंकि इससे आप ना सिर्फ पैर और हाथों को आगे खींच रहे होते हैं बल्कि आपका शरीर भी आगे खिंच रहा होता है। एक मिनट तक इस आसन को करने के बाद आप खुद को आराम करने की स्थिति में ला सकते हैं। ये आपके पेट की चर्बी को कम करने के साथ-साथ आपके एब्डोमेन एरिया, एड़ियों, जाँघों, छाती और रीढ़ की हड्डी पर काम करता है।
3.उष्ट्रासन
उष्ट्रासन को कैमल पोज़ भी कहा जाता है क्योंकि इसको करने के दौरान आपका शरीर एक अलग ही तरीके के आकार में होता है। इसको करने के लिए आपको सबसे पहले अपने घुटनों पर बैठना होता है। उसके तुरंत बाद आप पीछे की तरफ झुकते हैं और अपने तलवों को हाथों से पकड़ते हैं। इस दौरान आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा पीछे की तरफ झुका होता है और दूसरी तरफ देख रहा होता है।
M3
ये आपके एब्डोमेन, जांघ और छाती पर काम करता है। इस आसन के दौरान चूँकि आपके पेट का एरिया खिचांव की स्थिति में होता है तो आपके एब्डोमेन पर भी असर पड़ता है। इसके साथ-साथ आपके पाचन और पेट की चर्बी को हटाने में भी ये आसन काफी मददगार साबित होता है। इन जगहों के अलावा ये आपकी जाँघों, कूल्हों और आपके पॉस्चर पर भी काम करता है।
4. चक्रासन
अगर इस आर्टिकल में सबसे मुश्किल योगासन की बात करें तो वो चक्रासन ही है। इस आसन को करने के लिए आप अपनी पीठ के बल ज़मीन पर लेट जाएं। उसके बाद अपने हाथों को सर के पास ले आएं। अपनी कुहनियों को टेढ़ा करें और शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। ऐसा करते हुए अपने कूल्हे और पीठ को ज़मीन से ऊपर उठाएं और आपका चेहरा ज़मीन की तरफ या दूसरी तरफ होना चाहिए।
ये एक्सरसाइज़ इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि आपका पूरा शरीर हवा में होता है और आपकी हथेलियों और तलवों के सहारे आपका शरीर ज़मीन से ऊपर खुद को नियंत्रित करता है। इस दौरान आपके शरीर का हर अंग स्ट्रेच हो रहा होता है और उसकी एक्सरसाइज़ हो रही होती है। ये पेट की चर्बी को कम करने का एक अच्छा तरीका है लेकिन इसे करना काफी मुश्किल होता है, इसलिए इसको करते हुए ध्यान रखें