Garlic For Health: लहसुन खाने के फायदे और नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप...

Garlic For Health: लहसुन खाने के फायदे और नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप...

लहसुन के नाम से ही हमारी आँखों के सामने इसकी तस्वीर आ जाती हैं| वैसे तो लहसुन सभी घरो में पाया जाता हैं और सभी लोग लहसुन को खाने में भी इस्तेमाल करते हैं| लहसुन खाने में स्वाद को लेकर आता हैं|


 

लहसुन खाने के फायदे

 

हम सब लोग लहसुन के स्वाद के बारे में तो जानते ही हैं लेकिन क्या आपको पता हैं| लहसुन के खाने से स्वास्थ लाभ भी होते हैं लहसुन को एक औषधीय योगिक भी माना जाता हैं| और इसका इस्तेमाल बहुत सारी बिमारियों में भी किया जाता हैं|

 

कच्चे लहसुन खाने लाभ

 

लहसुन में औषधीय यौगिक ऐलिकिन नामक तत्व होता हैं जिसमे जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीफंगल, आदि गुण होते हैं| लहसुन में विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं| इसमें मौंगनीज, कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम आदि भी पाए जाते हैं|

 

आप यदि रोजाना अपने खाने में लहसुन का उपयोग

करते हैं तो आप हमेशा स्वस्थ ही रहते हैं| और ये आपके शरीर को बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता हैं| लहसुन का सेवन आप नियमित रूप से करें और स्वस्थ रहें| आइये अब हम जाने लहसुन के फायदे के बारे में|

 

लहसुन के फायदे

 

ह्रदय के लिए: लहसुन का सेवन करना दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं| लहसुन दिल के स्वास्थ्य के लिए एक उत्क्रष्ट आहार माना जाता हैं इससे रक्त परिसंचारण को सुधारने में भी सहायक होता हैं| लहसुन के उपयोग से दिल के रोग को रोकने में मदद मिलती हैं|

 

लहसुन का सेवन करना दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं

 

यह ऐथोरोस्क्लोरोसिस के विकास या धमनियों के सख्त होने की गति को धीमा कर देता हैं| इसके उपयोग से दिल के दौरे के जोखिम को भी कम किया जा सकता हैं| आप रोजाना सुबह-सुबह 1 या 2 क्रश किये हुए लहसुन का सेवन करें|

 

लेकिन लहसुन का उपयोग करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह कर लें इसके बाद इसका सेवन करें क्योंकि लहसुन में गर्मी बहुत होती हैं| जिस कारण आपको डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी हैं ताकि आपको नुकसान ना हो|

 

उच्च रक्तचाप: लहसुन के उपयोग से आप उच्च रक्तचाप की परेशानी से राहत पा सकते हैं| अध्ययनों से पता चला हैं कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोग यदि लहसुन का सेवन करें| तो उन्हें उच्च रक्तचाप से राहत मिलती हैं|

 

उच्च रक्तचाप से जो लोग पीड़ित होते हैं उन्हें रोजाना लह्सुन का इस्तेमाल करना चाहिए| रोज खाली पेट कुछ लहसुन की कलियों को खाना चाहिए| यदि आपको इसका स्वाद पसंद नहीं हैं तो आप लहसुन को खाने में भी डालकर खा सकते हैं|

 

लहसुन कैसे खाएं

 

गठिया के दर्द में: 

गठिया के दर्द से पीड़ित लोगों को इसमें बहुत दर्द होता हैं| लहसुन में एंटी-आक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं| जो गठिया में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता हैं|

 

डायलिल डाइस्फाइड नामक यौगिक भी शामिल होता हैं जो उपस्थित हानिकारक एंजाइमों को सिमित करने में सहायता करता हैं| गठिया की वजह से जोड़ो में दर्द होता हैं और सूजन भी आ जाती हैं आप लहसुन का इस्तेमाल खाली पेट करें|

 

प्रतिरक्षा प्रणाली में:

लहसुन में विटामिन सी, विटामिन बी 6, और सेलेनियम और मैंगनीज जैसे खनिज का एक अच्छा स्त्रोत हैं यह सभी विटामिन और खनिज प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं| और खनिज के अवशोषण होने में भी सुधार लाता हैं|

 

पेट की गड़बड़ दूर करने में: 

अगर आपका पेट खराब रहता हैं या जल्‍दी जल्‍दी इंफेक्‍शन के श‍िकार हो जाते हैं तो भुना लहसुन खाएं। इसके सेवन से सीने में जलन, उल्‍टी और पेट की खराबी आद‍ि दूर करने में मददगार होता हैं|

 

लहसुन के सेवन के पेट की सभी समस्याओं में राहत मिलती हैं

 

सर्दी और खांसी में: 

लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं| जिसके कारण सर्दी खांसी और जुकाम को फ़ैलाने वाले जीवाणुओं को खत्म करने में मदद मिलती हैं| कई मामलों में यह स्वास के संक्रमण को भी रोकता हैं|

 

और साथ ही लहसुन कई स्वास सम्बन्धी बिमारियों जैसे अस्थमा और कफ की खाँसी में भी अत्यधिक लाभकारी होता हैं| स्वास में संक्रमण के कारण हुई विभिन्न समस्यायों से बचने के लिए लहसुन के नियमित सेवन के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह से इसके सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं|

 

फंगल इन्फेक्शन में: 

लहसुन में शक्तिशाली एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो फंगल इन्फेक्शन के कारण होने वाली दाद खाद खुजली से लड़ते हैं| यह कैंडिडा नामक इन्फेक्शन से भी लड़ने में मददगार होता हैं| लहसुन को इंफेक्शन में लिए बहुत अच्छा उपचार माना जाता हैं|

 

इन्फेक्शन वाली जगह पर लहसुन के तेल या जेल को लगायें यदि इन्फेक्शन मुंह के अन्दर है तो लहसुन के पेस्ट को लगायें| कच्चे लहसुन का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए आप यदि ऐसा नहीं करना चाहते तो आप इन्फेक्शन की जगह पर लहसुन को घिस के भी लगा सकते हैं|

 

लहसुन को इंफेक्शन में लिए बहुत अच्छा उपचार माना जाता हैं

 

पाचन शक्ति में: 

लहसुन पेट की क्रियायों को नियंत्रित करके पाचन शक्ति को बढ़ाता हैं| यह पेट की म्यूकस मेम्ब्रेन को उत्तेजित करके गैस्ट्रिक जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाता हैं जो खाना पचाने के लिए जरुरी पदार्थ होता हैं|

 

लहसुन लिवर को शरीर से विषेले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता हैं और इस प्रक्रिया के दौरान लिवर को कोई हानि होने से भी बचाता हैं| परन्तु लहसुन का अत्यधिक सेवन न करें क्योंकि इसके कारण पाचन तंत्र जलन हो सकती हैं और हार्टबर्न की समस्या हो सकती हैं|

 

कैंसर में: 

लहसुन के सेवन के कैंसर होने का खतरा नहीं होता हैं| लहसुन पाचन तंत्र और फेफड़ों के कैंसर से बचाता हैं| लहसुन में Allyl sulfur compounds कैंसर बनाने वाले सेल्स के विकास को रोकते हैं| जिन लोगो के घर में कैंसर की अधिक समस्या होती हैं वे लोग लहसुन का उपयोग करें|

 

दांत के दर्द: 

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एनाल्जेसिक गुण होते हैं जिनके कारण यह दांतों के दर्द को कम करने में काफी फायदेमंद होता हैं| तत्काल राहत पाने के लिए दर्द वाले दांतों और मसूड़ों में लहसुन का तेल लगायें या कच्चे लहसुन का पेस्ट बनाकर लगायें|

 

एलर्जी के लिए: 

लहसुन में मौजूद एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को विभिन्न प्रकार की एलर्जी से लड़ने की शक्ति देते हैं| यह rhinitis एलर्जी के कारण स्वास नली में हुई सूजन को कम करने में भी अत्यधिक लाभकारी होता हैं|

 

जिन लोगों को एलर्जी है उन्हें एलर्जी के सीजन में रोज लहसुन के सप्लीमेंट का सेवन करना चाहिए| रशेस, बग बाईट या अन्य त्वचा सम्बन्धी एलर्जी में लहसुन के पेस्ट को लगाना काफी फायदेमंद होता शाबित होता हैं|

 

कच्चे लहसुन खाने के फायदे

 

लहसुन को हम खाते तो हैं लेकिन खाने में शामिल करके खाते हैं| खाने में शामिल करके खाने से भी फायदे होते हैं| लेकिन यदि आप लहसुन को कच्चा खाए और इसके और भी कई फायदे होते हैं| जो स्वास्थ्य के लिए जरुरी होते हैं और आइये जाने इन फायदों के बारे में|

 

डायरिया दूर करने में: 

पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन रामबाण का काम करता हैं| कुछ लोग तो यह दावा भी करते हैं कि लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकारी होता हैं|

 

लेकिन लहसुन ये सारे लाभ हमें तभी देता हैं जब हम लहसुन को रोजाना नियमित रूप से खाली पेट और कच्चा खाते हैं| यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें कोई फायदा नहीं होता हैं| इसलिए लहसुन का सेवन नियमित रूप से करें|

 

भूख बढाए के लिए: 

लहसुन का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता हैं| और भूख भी बढ़ाता हैं जब भी आपको घबराहट होती हैं तो पेट में एसिड बनता हैं| और लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता हैं| यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता हैं|

 

हाई बीपी से रक्षा: 

लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता हैं| और ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता हैं, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता हैं| साथ ही, लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने की क्षमता प्रदान करता हैं|

 

श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने में: 

लहसुन का सेवन करने से श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभ होता हैं| यह अस्थमा, निमोनिया, जुकाम, ब्रोकैटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ो में जामव और कफ आदि की रोकथाम करने में प्रभावकारी होता हैं|

 

लहसुन को कैसे खाएं लहसुन को खाने का सही तरीका

 

लहसुन को खाना जितना हमारी सेहत के लिए ज़रूरी हैं, उससे भी अधिक जरुरी बात ये हैं| कि लहसुन को सही तरीके से खाना चाहिए अब आप ये सोच रहे होंगे, कि लहसुन जैसे छोटे से चीज़ को सही तरीके से क्यों खाना चाहिए| और कैसे खाए? तो ये बात आपको आज हम बताते हैं|

 

सबसे पहले इस बात पर विचार कर लीजिये कि आपको लहसुन किस प्रकार ग्रहण करना हैं| बहुत से लोग लहसुन को सीधे तरीके से नहीं खा पाते उनके लिए ये ज़रूरी हैं कि लहसुन के सप्प्लिमेंट्स लें| लहसुन के बस कुछ ही साइड इफेक्ट्स होते हैं जैसे मुँह और तन से दुर्गन्ध आना|

 

अब यदि आपने कच्चे लहसुन की कलिया खाने का सोचा हैं तो ये बात अच्छी हैं| लेकिन ध्यान रखें, कि दिन में बस दो ही कलिया खाएं| किसी भी चीज़ का ज़्यादा सेवन स्वस्थ के लिए हानिकारक हो सकता हैं| लहसुन की कलियों को खाने से पहले उसे छीलकर और मीट मैलेट से क्रश कर लें फिर खाएं|

 

आपको केवल इतनी ही मात्रा में लहसुन की सप्प्लिमेंट्स लेना हैं| दो कली जितना ताकि आपके शरीर में जाएँ| लहसुन का सेवन उतना ही आवश्यक होता हैं जितना कि शरीर के लिए नमक का सेवन करना जरुरी होता हैं| आप लहसुन के नियमित सेवन से तरह तरह के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता हैं|

 

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

 

लहसुन पेट की समस्याओं जैसे डायरिया के इलाज के लिए कारगर हैं| साथ ही तंत्रिका की समस्याओं के लिए भी अद्भुत उपाय हैं| लेकिन जब लहसुन का खाली पेट सेवन किया जाये तब ही ये लाभ होता हैं|

खली पेट लहसुन खाने से अच्छे पाचन और भूख को बढ़ने में मदद करता हैं| लहसुन के सेवन से पेट के तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं और इस तरह से घबराहट के कारण शारीर में बार बार पैदा होने वाले एसिड का उत्पादन बंद हो जाता हैं|(लहसुन खाने के फायदे)

लहसुन उच्च रक्तचाप के लक्षणों से वास्तव में आराम पहुंचता हैं| यह न केवल रक्त परिसंचारण कको नियंत्रित करता हैं| बल्कि ह्र्दय के रोग के लिए भी लाभकारी होता हैं|

 


1 टिप्पणियाँ

Welcome to gharelu upchar
Thank you 🙏

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म