चाणक्य नीति ज़िंदगी के सुविचार

चाणक्य नीति ज़िंदगी के सुविचार

Knowledge and motivation for  life                  



                     चाणक्य     नीति


अगर  हो  सके तो     विष मे  से भी  अमृत निकाल ले ,
यदि सोना गंदगी में पड़ा हो तो उसे उठाए, धोए और अपनाये ।
निचले कूल मे जन्म लेने वाले से भी  सर्वोत्तम ज्ञान ग्रहण करे।
उसी तरह कोई बदनाम घर की कन्या भी महान गुणों से सम्मपन्य हैं और आपको कोई सीख देती हैं तो ग्रहण करे।





अच्छा मित्र  वही जो हमे निम्न लिखित परिस्थितियों में नही त्यागे _

1.अवश्यकता  पड़ने पर।
2. किसी दुर्घटना पड़ने पर।
3. जब अकाल पड़ा हो तब।
4. जब  लड़ाई या झगड़ा हो जाए तो।
5.जब हमे राजमहल में जाना पड़े या समशान घाट में जाना पड़े।



जो उद्यम शील है, वे  गरीब नहीं हो सकते।
जो हरदम भगवान को याद करते हैं उन्हें पाप नही छू सकता।
जो मौन रहते हैं वो झगड़ो में नही पड़ते।
जो जाग्रत रहते हैं वो निर्भय होते हैं।।




जिसने अपने स्वरूप को जान लिया उसके लिए स्वर्ग तो तिनके के समान है।
एक महान योद्धा अपने जीवन को तुच्छ मानता है।
जिसने अपनी कामना को जीत लिया उसके लिये स्त्री भोग का विषय नहीं।
उसके लिए संपूर्ण ब्रह्मांड तुच्छ है जिसके में  कोई आसक्ति नही।




जिसे दौलत ,अनाज और विद्या अर्जित करने में और भोजन करने में शर्म नही आती वह सुखी रहता है।





दुष्ट पत्नी , झूठा मित्र , बदमाश नौकर  और सर्प के साथ निवास साक्षात मृत्यू के समान  है।





जो व्यक्ती अपने घर लोगो से बहुत आसक्ति रखता है वह वह भय और दुख को पाता है।
आसक्ति ही दुःख का मूल कारण है,जिसे सुखी होना है उसे आसक्ति छोड़नी पड़ेगी।




दान गरीबी को खत्म करता है।
अच्छा आचरण दुख को मिटाता है।
विवेक अज्ञान को नष्ट करता है।
जानकारी भय को जाग्रत करती हैं।





एक अच्छा भोजन वह है जो ब्राम्हण को देने के बाद शेष है।
प्रेम वह सत्य है जो दूसरो को दिया जाता है ,खुद से जो प्रेम होता है वह नही।
वही बुद्धि मता है जो करने से रोकती है।
वही दान जो बिना दिखावे के किया जाता है।





पानी पर तेल , एक कामिने आदमी को बताया हुआ राज ,एक लायक व्यक्ति को दिया हुआ दान और बुद्धिमान व्यक्ति को पढ़ाया हुआ शास्त्र का ज्ञान अपने स्वभाव के कारण तेजी से फैलते हैं।





सोने की परख उसे घिस कर, काट कर गर्म करके और पीट कर  को जाती हैं।
उसी तरह  व्यक्ती का परीक्षण वह कितना त्याग करता है ,उसका आचरण कैसा है, उसमे गुण कौनसे हैं और उसका व्यवहार कैसा है इससे होता है।





"दुनिया की हर चीज ठोकर खाने से टूट जाती है
एक कामयाबी ही है जो ठोकर खाकर ही मिलती है""




**
    ""जब भी तुम्हारा हौसला आसमा तक 
जायेगा याद रखना कोई न कोई पंख काटने जरूर
आएगा।""****




दुनिया को झुकाना बहुत आसान है , 
बस आपके इरादे और आपका अपना लक्ष्य 
सही दिशा में होना चाहिए ।



  


                 *****M3******

एक टिप्पणी भेजें

Welcome to gharelu upchar
Thank you 🙏

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म